Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार: 6 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों के लिए सीढ़ियां बनीं पहाड़

लाखों खर्च के बावजूद बदहाल सिस्टम, प्रशासन सिर्फ पत्राचार में व्यस्त

फिरोजाबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार: 6 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों के लिए सीढ़ियां बनीं पहाड़

Oplus_16908288

 

लाखों खर्च के बावजूद बदहाल सिस्टम, प्रशासन सिर्फ पत्राचार में व्यस्त

फिरोजाबाद।

सरकारी मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर हो रही है। यहां मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई दो लिफ्टों में से एक पिछले 6 दिनों से बंद पड़ी है, जबकि दूसरी लिफ्ट भी अक्सर काम नहीं करती। इसका सीधा असर मरीजों और उनके तीमारदारों पर पड़ रहा है।

अस्पताल तीन मंजिला है, जहां अलग-अलग मंजिलों पर वार्ड संचालित हैं। मरीजों के आवागमन के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों को मजबूरी में सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचना उनके लिए किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं है। कई बार तीमारदारों को मरीजों को सहारा देकर या गोद में उठाकर ऊपर ले जाना पड़ता है।

लिफ्ट संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी गई है, जिसे हर साल लाखों रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद 6 दिन से लिफ्ट बंद रहना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट बंद है और एजेंसी को सूचना दी जा चुकी है।

प्रशासन के अनुसार जल्द ही इंजीनियर भेजकर लिफ्ट ठीक कराई जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि समस्या का समाधान न होने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो मरीजों को बुनियादी सुविधा क्यों नहीं मिल पा रही? आखिर कब सुधरेगी सरकारी अस्पताल की व्यवस्था?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!