Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में बन रहा ग्लास म्यूजियम बनेगा वैश्विक पहचान का केंद्र

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद में बन रहा ग्लास म्यूजियम बनेगा वैश्विक पहचान का केंद्र

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

 

फिरोजाबाद

जनपद की सांस्कृतिक विरासत और कांच शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम एवं ऑडिटोरियम का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ निरीक्षण किया

म्यूजियम में कांच उद्योग के इतिहास को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने म्यूजियम परिसर का भ्रमण करते हुए लाइटिंग व्यवस्था, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और आकर्षक वॉल पेंटिंग को लेकर कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि म्यूजियम में फिरोजाबाद के कांच उद्योग के ऐतिहासिक विकास क्रम को इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि आने वाले पर्यटक और भावी पीढ़ियां जिले के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें

ऑडिटोरियम को बनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम की कार्यप्रणाली को भी परखा और निर्देश दिए कि आंतरिक सज्जा और ध्वनि व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए

निर्धारित समय से पहले पूरा होने की ओर परियोजना

जिलाधिकारी की निरंतर निगरानी और सक्रिय पहल के चलते यह बड़ी परियोजना अपने निर्धारित समय से पूर्ण होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

यह ग्लास म्यूजियम न केवल जनपद के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा बल्कि फिरोजाबाद के विकास में एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली अध्याय के रूप में भी दर्ज होगा इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!