Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना दक्षिण क्षेत्र में दर्ज एक मामले में आरोपी संदीप पुत्र राजवीर सिंह निवासी देव नगर गली नंबर 8 को मुखबिर की सूचना पर जैन मंदिर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 386/26 धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।
मामले में पीड़िता (काल्पनिक नाम A) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह, कांस्टेबल रोकी तिवारी और कांस्टेबल विनीत कुमार की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपराधों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!