
फिरोजाबाद: जुआ खेलते पकड़े गए 2 आरोपी, 18,400 रुपये व ताश की गड्डी बरामद
फिरोजाबाद। थाना पचोखरा पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18,400 रुपये और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगला गंगाराम से पहले एक निर्माणाधीन कॉलोनी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पहुंची थाना पचोखरा पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश पुत्र निजाम निवासी लालऊ थाना दक्षिण और फकीरा पुत्र आमीन निवासी मनीगढ़ी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 400 रुपये माल फड़ तथा 18,000 रुपये जामा तलाशी में मिले, कुल मिलाकर 18,400 रुपये बरामद हुए। साथ ही 52 पत्तों की ताश भी बरामद की गई।
इस मामले में थाना पचोखरा पर मु0अ0सं0 92/26 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष अमित कुमार तोमर, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, अंकित मलिक और पार्थिव गौतम शामिल रहे।




