Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद में छत तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण व अवैध तमंचा बरामद

रजावली पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी; कई संगीन मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे

फिरोजाबाद में छत तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण व अवैध तमंचा बरामद

रजावली पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी; कई संगीन मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे

खबर:
फिरोजाबाद के थाना रजावली पुलिस ने छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 की रात ग्राम भैंसाबृजपुर में एक मकान की छत तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में थाना रजावली पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र खजान सिंह निवासी विशाना थाना चंदपा जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया। आरोपी को ग्राम शेखूपुर के पास नहर मार्ग किनारे एक ट्यूबवेल के पास से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 465 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनमें कमर कौंधनी, पायल, गले की जंजीर और तोड़िया शामिल हैं। इसके अलावा एक अवैध 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!