Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपी

माथुर वैश्य इंटरनेशनल कांची क्लब फिरोजाबाद का सराहनीय कदम, मूक-बधिर विद्यालय में किया सेवा कार्य

बच्चों को स्टेशनरी, बिस्किट व चिप्स वितरित कर बढ़ाया उत्साह, चेहरों पर दिखी खुशी

माथुर वैश्य इंटरनेशनल कांची क्लब फिरोजाबाद का सराहनीय कदम, मूक-बधिर विद्यालय में किया सेवा कार्य

बच्चों को स्टेशनरी, बिस्किट व चिप्स वितरित कर बढ़ाया उत्साह, चेहरों पर दिखी खुशी

Oplus_16908288

फिरोजाबाद:
माथुर वैश्य इंटरनेशनल कांची क्लब फिरोजाबाद द्वारा सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए मूक-बधिर विद्यालय में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें स्टेशनरी का सामान, बिस्किट एवं चिप्स के पैकेट वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई, जिससे कार्यक्रम का माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया।
क्लब की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों की मदद की जा सके।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा वंदना, सचिव शिल्पी, पूजा और सारिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!