फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी
थाना रसूलपुर पुलिस ने सर्विस रोड से आरोपी को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस का अभियान जारी
थाना रसूलपुर पुलिस ने सर्विस रोड से आरोपी को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान की गई।
पुलिस टीम ने चेकिंग और शांति व्यवस्था के दौरान अलनूर किड्स एकेडमी के पास सर्विस रोड से आरोपी रिजवान खान पुत्र हबीब पेंटर निवासी कश्मीरी गेट, थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 159/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले उसके खिलाफ थाना रामगढ़ में अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
इस कार्रवाई में थाना रसूलपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक विमल कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।




