Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

20 दिन से बिजली गुल, पानी के लिए तरस रहे मुईउद्दीनपुर के ग्रामीण, जिम्मेदार बेखबर

ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गांव में गहराया जल संकट, ग्रामीण बोले—शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई; बच्चों और परिवारों को हो रही परेशानी

20 दिन से बिजली गुल, पानी के लिए तरस रहे मुईउद्दीनपुर के ग्रामीण, जिम्मेदार बेखबर

 

ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गांव में गहराया जल संकट, ग्रामीण बोले—शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई; बच्चों और परिवारों को हो रही परेशानी

Oplus_16908288

 

फिरोजाबाद। ब्लॉक नारखी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुईउद्दीनपुर, जलेसर रोड जेल के सामने रहने वाले ग्रामीण पिछले करीब 20 दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है, जिसके चलते पानी की व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को घरों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी से लेकर नहाने और घरेलू कामकाज तक के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या की जानकारी जिम्मेदारों को दी गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Oplus_16908288

 

कई दिनों से पानी नहीं, बच्चों की भी बढ़ी परेशानी

 

क्षेत्रीय निवासी सत्यवती ने बताया कि कई दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि कई दिनों से नहाने तक के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

वहीं राखी ने बताया कि पानी नहीं आने के कारण गांव के लोग बेहद परेशान हैं। पानी के लिए इधर-उधर दूसरे लोगों के घरों पर जाना पड़ता है। हर जगह से पानी मिलना संभव नहीं होने के कारण परिवारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

 

ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की

 

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 दिन से खराब ट्रांसफॉर्मर के कारण गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। बिजली नहीं होने से पानी की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

 

ग्रामीणों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए, ताकि गांव में पेयजल संकट से लोगों को राहत मिल सके।

Oplus_16908288

 

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हें लगातार परेशान होना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब तक करता है।

 

रिपोर्ट: PCT News Digital | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!