Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में विधिक सेवा प्राधिकरण की सक्रियता संप्रेक्षण गृह और जिला कारागार का औचक निरीक्षण

सचिव सुश्री योगेश शिवा ने व्यवस्थाओं को बताया संतोषजनक 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की अपील

फिरोजाबाद में विधिक सेवा प्राधिकरण की सक्रियता संप्रेक्षण गृह और जिला कारागार का औचक निरीक्षण

 

सचिव सुश्री योगेश शिवा ने व्यवस्थाओं को बताया संतोषजनक 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की अपील

खबर

फिरोजाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा न्यायिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 05 मई 2026 को राजकीय संप्रेक्षण गृह बालक आगरा का औचक और गहन निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान आवासीय परिसर स्वच्छता सुरक्षा व्यवस्था अभिलेख संधारण और किशोरों की दैनिक दिनचर्या का बारीकी से परीक्षण किया गया साथ ही किशोरों से संवाद कर उनके व्यवहार स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति का भी अवलोकन किया गया जो सामान्य और संतोषजनक पाया गया अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखा जाए और निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जाए

इसके बाद जिला कारागार फिरोजाबाद का भी निरीक्षण किया गया जहां बंदियों की आवासीय व्यवस्था भोजन स्वच्छता चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई 2026 शनिवार को आयोजित की जाएगी आमजन से अपील की गई है कि वे अपने मामलों का त्वरित और सुलहपूर्ण निस्तारण कराने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं

प्राधिकरण ने दोहराया कि न्याय को सरल सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत है और समाज के हर वर्ग तक विधिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!