जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए 26 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
फील्ड ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना, मोबाइल एप्लीकेशन और जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए 26 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
फील्ड ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना, मोबाइल एप्लीकेशन और जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी
फिरोजाबाद, 07 अक्टूबर 2026। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या की गणना को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत जनपद फिरोजाबाद में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में कुल 26 फील्ड ट्रेनर्स ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग, जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के साथ-साथ जनगणना कार्य से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि आगामी चरण में वे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दे सकें।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी और तकनीकी दक्षता का उपयोग आगामी प्रशिक्षण में प्रभावी रूप से किया जाए। उन्होंने जनगणना कार्य को गंभीरता, निष्ठा और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों तक सही तरीके से पहुंचाना आवश्यक है, जिससे जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर जिला जनगणना प्रभारी श्री अजीत सिंह एवं सह-प्रभारी श्री सनी कुमार राय सहित सभी मास्टर ट्रेनर्स और प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स मौजूद रहे।
PCT News Digital | Pink City Times




