आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने राजकीय बाल गृह पहुंचकर बच्चों का जाना हाल, स्नेह और उपहारों से बढ़ाया उत्साह
सुहाग नगर स्थित बाल गृह में बच्चों से आत्मीय संवाद, पढ़ाई की सामग्री और फल-पेय पदार्थ किए वितरित; 56 बच्चे हैं आवासित

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने राजकीय बाल गृह पहुंचकर बच्चों का जाना हाल, स्नेह और उपहारों से बढ़ाया उत्साह
सुहाग नगर स्थित बाल गृह में बच्चों से आत्मीय संवाद, पढ़ाई की सामग्री और फल-पेय पदार्थ किए वितरित; 56 बच्चे हैं आवासित
खबर:
फिरोजाबाद। बच्चों के संरक्षण, देखभाल और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में आकांक्षा समिति की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल गृह में रह रहे बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी दिनचर्या, रहन-सहन तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान नेहा शर्मा ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना और उन्हें स्नेह एवं भावनात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। समिति की ओर से बच्चों के चहुंमुखी विकास और उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से पठन-पाठन की सामग्री, कॉपी-किताबें, केले और पेय पदार्थ भी वितरित किए गए।
सामग्री और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। समिति के सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाई के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
प्रोवेशन अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि राजकीय बाल गृह में वर्तमान में कुल 56 बच्चे आवासित हैं। इनमें 15 बच्चे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विशेष देखभाल की स्थिति में हैं।
इस दौरान आकांक्षा समिति की उपाध्यक्ष रूबी कौशल, एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, रेखा पांडे, शालिनी उत्तम सहित समिति की अन्य सदस्य और बाल गृह के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के साथ संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।

आकांक्षा समिति की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके भीतर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।




