गणेश विसर्जन के दौरान मंगलमुखी गुटों में मारपीट, रेलवे स्टेशन रोड पर मचा हंगामा
राधा-कृष्ण बनकर नाच रहे मंगलमुखी श्रद्धालुओं पर दूसरे गुट ने किया हमला, बीच सड़क मारपीट देख जुटी भीड़

गणेश विसर्जन के दौरान मंगलमुखी गुटों में मारपीट, रेलवे स्टेशन रोड पर मचा हंगामा
राधा-कृष्ण बनकर नाच रहे मंगलमुखी श्रद्धालुओं पर दूसरे गुट ने किया हमला, बीच सड़क मारपीट देख जुटी भीड़
शिकोहाबाद। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शिकोहाबाद में उस समय हंगामा हो गया, जब रेलवे स्टेशन रोड पर राधा-कृष्ण का रूप धारण कर नाचते-गाते जा रहे मंगलमुखी श्रद्धालुओं के साथ दूसरे मंगलमुखी गुट ने कथित तौर पर मारपीट कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का जुलूस जा रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर मंगलमुखी गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क मारपीट होने से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ विवाद के कारणों की जांच कर रही है।
स्थान: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र, रेलवे स्टेशन रोड
ब्रांड: PCT News Digital | Pink City Times