Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जरौली कला में मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की दी जानकारी

प्रशिक्षण में अचार, दाल, डेयरी, मसाला, आटा मिल और मिनी तेल मिल सहित विभिन्न उद्योगों की जानकारी दी गई, लाभार्थियों को स्टेशनरी किट भी वितरित

जरौली कला में मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की दी जानकारी

प्रशिक्षण में अचार, दाल, डेयरी, मसाला, आटा मिल और मिनी तेल मिल सहित विभिन्न उद्योगों की जानकारी दी गई, लाभार्थियों को स्टेशनरी किट भी वितरित

समाचार

फिरोजाबाद। खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के अधीन प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र फिरोजाबाद द्वारा बुधवार, 23 सितंबर 2026 को ग्राम जरौली कला, विकासखंड फिरोजाबाद में दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्री पाल द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक श्री मनोज कुमार दीक्षित, जेएस कॉलेज के प्रवक्ता श्री नागेंद्र यादव एवं श्री गोविंद कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने तथा खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विभिन्न उद्योगों जैसे अचार उद्योग, दाल उद्योग, डेयरी उद्योग, मसाला उद्योग, मिनी तेल मिल और आटा मिल आदि की जानकारी दी गई। साथ ही इन उद्योगों में उपयोग होने वाली मशीनों तथा मशीनों की खरीद पर विभाग द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना) सहित खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण में शामिल लाभार्थियों को स्टेशनरी किट भी वितरित की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!