न्यायालय के आदेश पर रसूलपुर पुलिस ने 176 मुकदमों के माल का कराया विनष्टीकरण
131 आयुध अधिनियम और 45 आबकारी अधिनियम के मामलों से संबंधित माल का निस्तारण, करीब 192 लीटर अवैध शराब भी नष्ट

न्यायालय के आदेश पर रसूलपुर पुलिस ने 176 मुकदमों के माल का कराया विनष्टीकरण
131 आयुध अधिनियम और 45 आबकारी अधिनियम के मामलों से संबंधित माल का निस्तारण, करीब 192 लीटर अवैध शराब भी नष्ट
खबर:
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम से संबंधित माल के विनष्टीकरण की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना रसूलपुर से संबंधित कुल 176 अभियोगों के माल का नियमानुसार निस्तारण कराया गया।
इनमें 131 अभियोग आयुध अधिनियम तथा 45 अभियोग आबकारी अधिनियम से संबंधित थे। आबकारी अधिनियम के मामलों में बरामद करीब 192 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है, का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में की गई। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा गठित कमेटी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियोग्राफी कराते हुए माल का विनष्टीकरण कराया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड मोहर्रिर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।