सेवा संकल्प अभियान के तहत DM संतोष कुमार शर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, मरीजों से लिया फीडबैक; 1 बजे तक 91 मरीजों का पंजीकरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत DM संतोष कुमार शर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, मरीजों से लिया फीडबैक; 1 बजे तक 91 मरीजों का पंजीकरण
फिरोजाबाद। “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों व तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मौके पर मौजूद लाभार्थियों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं को संतोषजनक बताया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण काउंटर का जायजा लिया, जहां दोपहर 1 बजे तक 91 मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। इसके बाद उन्होंने टीबी काउंटर का निरीक्षण किया, जहां 12 चिन्हित मरीजों को टीबी जांच के लिए संदर्भित किया जा चुका था।
स्क्रीनिंग काउंटर पर मरीजों के लक्षण दर्ज करने के साथ उनकी ऊंचाई और वजन की जांच की जा रही थी। आभा आईडी काउंटर पर 30 मरीजों की आभा आईडी बनाई जा चुकी थी, जबकि शिविर में आयुष्मान योजना के 10 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
जिलाधिकारी ने टीकाकरण डेस्क का भी निरीक्षण किया, जहां 12 गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था। इसके बाद पैथोलॉजी लैब में मरीजों की रक्त जांच, औषधि वितरण कक्ष में दवाओं के वितरण तथा कुत्ते और बंदर के काटने से पीड़ित मरीजों को एआरवी लगाए जाने की व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान एक गर्भवती महिला का प्रसव होने की जानकारी मिली। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
सेवा स्वास्थ्य शिविरों के तहत विकासखंड स्तर पर 78 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 6,878 मरीज लाभान्वित हुए। कुल 1,788 मरीजों की जांच की गई, 5,412 आभा आईडी बनाई गईं और 449 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
PCT News Digital | Pink City Times




