Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

रैपुरा में दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने और मशीनों पर मिलने वाले अनुदान की दी गई जानकारी, प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

रैपुरा में दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने और मशीनों पर मिलने वाले अनुदान की दी गई जानकारी, प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

फिरोजाबाद। विकासखंड नारखी के ग्राम रैपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 15 सितंबर 2026 को प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र, फिरोजाबाद के द्वारा दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हुकम सिंह यादव ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक मनोज कुमार दीक्षित, जेएस कॉलेज के प्रवक्ता नागेंद्र यादव एवं गोविंद कुमार ने लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने तथा खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल लाभार्थियों को स्टेशनरी किट भी वितरित की गई।

कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने लाभार्थियों को अचार उद्योग, दाल उद्योग, डेयरी उद्योग, मसाला उद्योग, मिनी तेल मिल और आटा मिल सहित विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में उपयोग होने वाली मशीनों की जानकारी दी। साथ ही मशीनों पर विभाग की ओर से मिलने वाले अनुदान और पीएमएफएमई खाद्य प्रसंस्करण योजना के संबंध में भी विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 16 सितंबर को लाभार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र वितरण के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!