Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

टॉप-10, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर और गैंगस्टर अपराधियों पर होगी प्रभावी कार्रवाई; अवैध संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

फिरोजाबाद में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

टॉप-10, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर और गैंगस्टर अपराधियों पर होगी प्रभावी कार्रवाई; अवैध संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

फिरोजाबाद, 10 सितम्बर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के टॉप-10 अपराधियों, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अभ्यस्त अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर एवं जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की कुर्की एवं जब्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

ऑपरेशन पहचान और सी-प्लान एप से निगरानी के निर्देश

एसएसपी ने ऑपरेशन पहचान एप के माध्यम से अपराधियों का लगातार सत्यापन करने तथा सी-प्लान एप के जरिए ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर छोटी से छोटी घटना की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

भूमि संबंधी विवादों में राजस्व विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने और थाना क्षेत्र के सभी भूमि विवादों को भूमि विवाद संबंधी रजिस्टर में दर्ज करने को कहा गया।

चोरों, लुटेरों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलेगा अभियान

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चोरों, लुटेरों, मादक पदार्थ तस्करों, अवैध असलहों से जुड़े अपराधियों तथा वांछित, वारंटी, इनामिया और जिलाबदर अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा थानों पर लंबे समय से खड़े माल मुकदमाती वाहनों का ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत निस्तारण कराने तथा जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!