Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में 10 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

फिरोजाबाद। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त 2026 को कांवड़ियों की भारी भीड़ और यातायात डायवर्जन को देखते हुए फिरोजाबाद जनपद में कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

फिरोजाबाद में 10 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

फिरोजाबाद। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त 2026 को कांवड़ियों की भारी भीड़ और यातायात डायवर्जन को देखते हुए फिरोजाबाद जनपद में कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है। श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़िए गंगाजल लेकर पैदल, वाहनों तथा डाक कांवड़ के रूप में विभिन्न मार्गों से गुजर रहे हैं। द्वितीय सोमवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर पुलिस द्वारा यातायात डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।

सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद

जारी आदेश के अनुसार 10 अगस्त 2026, सोमवार को कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

हालांकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

यातायात व्यवस्था को देखते हुए लिया गया निर्णय

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों के अधिक संख्या में आवागमन के कारण कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में स्कूलों में छात्र-छात्राओं और विद्यालय वाहनों के आवागमन में परेशानी एवं सुरक्षा संबंधी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

PCT News Digital

खबर वही, जो आपके काम की हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!