Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

धमकी और आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त सौरभ गिरफ्तार

धमकी और आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त सौरभ गिरफ्तार

जसराना। थाना जसराना पुलिस ने धमकी एवं आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला कांस, थाना जसराना, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 02 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7:45 बजे बजरंग होटल के पास से सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना जसराना में दर्ज मु0अ0सं0 424/26, धारा 108, 351(2) एवं 352 बीएनएस में वांछित था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भैयालाल एवं कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!