Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

ट्राला से टकराकर पलटी रोडवेज बस, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

ट्राला से टकराकर पलटी रोडवेज बस, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

 

हजरतपुर के पास हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, दो घायलों की हालत गंभीर; आगरा रेफर

फिरोजाबाद। नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर हजरतपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से फिरोजाबाद की ओर आ रही फोर्ट डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस ट्राला से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हजरतपुर के पास हाईवे पर एक ट्राला मोड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ट्राला से जा टकराई। टक्कर के बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस हाईवे पर पलट गई।

 

बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया।

हादसे में घायल यात्रियों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।

 

दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर टूंडला बैजनाथ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दो गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!