Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद में चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

पुलिस ने नारायण इंटर कॉलेज के सामने से वांछित अभियुक्त हनी उर्फ जय कुमार को दबोचा, मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई

शिकोहाबाद में चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

 

पुलिस ने नारायण इंटर कॉलेज के सामने से वांछित अभियुक्त हनी उर्फ जय कुमार को दबोचा, मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई

 

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, 31 अगस्त। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चाकू से हमला करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त हनी उर्फ जय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नारायण इंटर कॉलेज के सामने रोड से गिरफ्तार किया।

 

रास्ता रोककर चाकू से हमला करने का आरोप

 

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना शिकोहाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शाम करीब 4:40 बजे उसका पुत्र खाना देकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हनी उर्फ जय कुमार और दो अन्य व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया।

 

तहरीर के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 675/2026 के तहत धारा 109(1), 126(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हनी उर्फ जय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

हनी उर्फ जय कुमार पुत्र विनय कुमार, निवासी यादव कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे

 

– प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, थाना शिकोहाबाद

– उपनिरीक्षक फैसल खान

– हेड कांस्टेबल 15 मोहन सिंह

– हेड कांस्टेबल 346 दिलीप कुमार

 

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!