Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूण्डला में घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा

सिरोलिया गांव में पुलिस की कार्रवाई, 52 ताश के पत्ते और 21,362 रुपये बरामद

टूण्डला में घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा

सिरोलिया गांव में पुलिस की कार्रवाई, 52 ताश के पत्ते और 21,362 रुपये बरामद

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम सिरोलिया में कार्रवाई करते हुए घर के अंदर बंद कमरे में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 21,362 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरोलिया में हरपाल पुत्र लखपत के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र रामवीर (40), पप्पू पुत्र एवरन (56), हरपाल पुत्र लखपत (52), सुबोध पुत्र राधा कृष्ण (45) और सोपाली पुत्र बंगाली (36), सभी निवासी ग्राम सिरोलिया, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए के मालफड़ से 4,260 रुपये तथा जामातलाशी में 17,102 रुपये, यानी कुल 21,362 रुपये, बरामद किए। इसके साथ ही 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए गए।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मु0अ0सं0 421/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल श्रीकान्त, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल भूरी सिंह और कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!