मक्खनपुर पुलिस की कार्रवाई: 449 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बिल्टीगढ़ रोड पर कब्रिस्तान के पास खोखे के निकट से हुई गिरफ्तारी, 3,700 रुपये भी बरामद

मक्खनपुर पुलिस की कार्रवाई: 449 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बिल्टीगढ़ रोड पर कब्रिस्तान के पास खोखे के निकट से हुई गिरफ्तारी, 3,700 रुपये भी बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 449 ग्राम गांजा और 3,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना मक्खनपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिल्टीगढ़ रोड पर कब्रिस्तान के बगल में स्थित खोखे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र वीरेन्द्र, निवासी बबाइन, थाना खैरगढ़, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मु0अ0सं0 240/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह सामान हुआ बरामद
– 449 ग्राम अवैध गांजा
– 3,700 रुपये नकद
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद, थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, उपनिरीक्षक रामशरण सिंह, कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल शान्तनु चौहान शामिल रहे।
PCT न्यूज़ चैनल | फिरोजाबाद




