फिरोजाबाद: ऑटो और बाइक की टक्कर में दो मौसेरे भाई घायल
आटेपुर रोड पर डाहिनी की पुलिया के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

फिरोजाबाद: ऑटो और बाइक की टक्कर में दो मौसेरे भाई घायल

आटेपुर रोड पर डाहिनी की पुलिया के पास हुआ हादसा, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के आटेपुर रोड पर डाहिनी की पुलिया के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो मौसेरे भाई घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, रमेश और बृक्ष पाल बाइक से शहर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डाहिनी की पुलिया के पास एक ऑटो चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को शिकोहाबाद स्थित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Pink City Times | PCT News