Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

भीकनपुर के पास अवैध तमंचे और कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए भीकनपुर के पास से एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने 25 अगस्त 2026 को भीकनपुर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र मलखान सिंह, निवासी प्रताप नगर सैलई, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 416/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

– प्रभारी निरीक्षक संजीब कुमार दुबे, थाना रामगढ़

– उपनिरीक्षक अचल कुमार, थाना रामगढ़

– कांस्टेबल 1310 जितेन्द्र सिंह

– रिजर्व कांस्टेबल 1323 शिवम शर्मा

Pink City Times | PCT News

फिरोजाबाद की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सटीक अंदाज में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!