जलभराव के गड्ढे में पलटा चूड़ियों से भरा ई-रिक्शा
गड्ढा दिखाई न देने से हुआ हादसा, चूड़ी मजदूर को नुकसान; सड़क की मरम्मत और जल निकासी की मांग

जलभराव के गड्ढे में पलटा चूड़ियों से भरा ई-रिक्शा

गड्ढा दिखाई न देने से हुआ हादसा, चूड़ी मजदूर को नुकसान; सड़क की मरम्मत और जल निकासी की मांग

फिरोजाबाद। बारिश के बाद शहर में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। रोटरी क्लब के सामने सर्विस रोड पर सोमवार को जलभराव के दौरान सड़क का गड्ढा दिखाई नहीं देने से चूड़ियों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया।

हादसे में ई-रिक्शा में रखे चूड़ियों के तोड़े सड़क पर गिरकर टूट गए, जिससे चूड़ी मजदूर को नुकसान उठाना पड़ा। बताया गया कि बारिश के पानी से सड़क पर काफी जलभराव था, जिसके कारण गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था और ई-रिक्शा उसमें फंसकर पलट गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाने के साथ ही जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Pink City Times | PCT News




