धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

दादा-दादी को पालकी में बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले 7 पोते, देखकर भावुक हुए SP सिटी

लहरा घाट से निवरी आगरा तक अनोखी पालकी कांवड़, रजावली चौराहे पर पुलिस ने किया भव्य स्वागत

दादा-दादी को पालकी में बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले 7 पोते, देखकर भावुक हुए SP सिटी

लहरा घाट से निवरी आगरा तक अनोखी पालकी कांवड़, रजावली चौराहे पर पुलिस ने किया भव्य स्वागत

 

फिरोजाबाद। सावन के पवित्र महीने में भक्ति, सेवा और संस्कार की अनोखी मिसाल फिरोजाबाद में देखने को मिली। लहरा घाट से जल भरकर निवरी, आगरा के रहने वाले सात नाती-पोते अपने दादा-दादी को पालकी रूपी कांवड़ में बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले। इस अनोखी यात्रा का दृश्य देखकर राहगीर भी भावुक हो उठे।

 

दादा-दादी को पालकी में बैठाकर निकले सात पोते

जानकारी के अनुसार सातों नाती-पोते अपने पूज्य दादा-दादी को पालकी में बैठाकर कंधों पर उठाए हुए हैं। फूल-मालाओं से सजी पालकी में दादा-दादी बैठे हैं, जबकि पोते हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं।

 

इस अनोखी कांवड़ यात्रा ने सेवा, संस्कार और परिवार के प्रति सम्मान की खूबसूरत तस्वीर पेश की। सोशल मीडिया पर भी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 

अनोखी कांवड़ देखकर भावुक हुए SP सिटी

 

कांवड़ यात्रा के दौरान जब पुलिस अधिकारियों की नजर इस अनोखी पालकी कांवड़ पर पड़ी तो SP सिटी श्री रवि शंकर प्रसाद ने कांवड़ियों से बातचीत कर यात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दादा-दादी के प्रति सातों पोतों की सेवा और श्रद्धा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

रजावली चौराहे पर पुलिस ने किया स्वागत

 

रात के समय कांवड़ियों की टोली जब रजावली चौराहे पर पहुंची तो थाना प्रभारी रजावली श्री बृजकिशोर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया। पुलिस टीम ने सभी कांवड़ियों का हालचाल जाना और उनकी यात्रा को लेकर आवश्यक जानकारी ली।

 

संस्कारों की खूबसूरत मिसाल

 

आज के दौर में जब युवा पीढ़ी के संस्कारों को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, ऐसे समय में सात पोतों द्वारा दादा-दादी को अपने कंधों पर बैठाकर कांवड़ यात्रा कराना निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक तस्वीर है। इस यात्रा ने यह संदेश दिया कि आधुनिक दौर में भी परिवार, सेवा और बुजुर्गों के सम्मान के संस्कार जिंदा हैं।

 

हर-हर महादेव। बोल बम।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!