32 आयुध अधिनियम के मामलों में जब्त माल का नियमानुसार विनष्टीकरण
फिरोजाबाद: थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस द्वारा आयुध अधिनियम से संबंधित 32 अभियोगों में माल मुकदमाती का न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
माननीय अपर सिविल जज (जू0डी0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा गठित कमेटी की मौजूदगी में थाना बसई मोहम्मदपुर में पंजीकृत आयुध अधिनियम से संबंधित कुल 32 अभियोगों के माल मुकदमाती का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना बसई मोहम्मदपुर तथा हेड मोहर्रिर मालखाना मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई और कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
Pink City Times | PCT News