क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बारावफात, रक्षाबंधन और आगामी पर्वों को लेकर टूंडला थाने में पीस कमेटी की बैठक

क्षेत्राधिकारी टूंडला की अध्यक्षता में हुई बैठक, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बारावफात, रक्षाबंधन और आगामी पर्वों को लेकर टूंडला थाने में पीस कमेटी की बैठक

:क्षेत्राधिकारी टूंडला की अध्यक्षता में हुई बैठक, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

 

फिरोजाबाद। आगामी पर्व बारावफात, रक्षाबंधन एवं अन्य स्थानीय धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार, 19 अगस्त 2026 को थाना टूंडला परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी टूंडला ने की। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस अधिकारियों ने सभी से आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने और किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

 

फिरोजाबाद पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आगामी पर्वों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Pink City Times | PCT News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!