Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

अरांव पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अरांव पुलिस की कार्रवाई, वांछित गुलशन और प्रवेश गिरफ्तार

अरांव पुलिस ने वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अरांव पुलिस की कार्रवाई, वांछित गुलशन और प्रवेश गिरफ्तार

भारौल स्थित घर से मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए दोनों आरोपी, संबंधित मुकदमे में वांछित थे

 

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अरांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना अरांव पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 121/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गुलशन उर्फ गुल्ला पुत्र ब्रजेश कुमार और प्रवेश कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी ग्राम भारौल, थाना अरांव, जनपद फिरोजाबाद को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया।

 

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अरांव में धारा 119(1), 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र और हेड कांस्टेबल 959 कुशलपाल सिंह शामिल रहे।

 

Pink City Times | PCT News

फिरोजाबाद की हर महत्वपूर्ण खबर, सबसे पहले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!