क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बाल श्रम के खिलाफ फिरोजाबाद में बड़ी कार्रवाई, 5 बच्चे कराए गए मुक्त

एएचटी थाना पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, बच्चों से काम कराने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

बाल श्रम के खिलाफ फिरोजाबाद में बड़ी कार्रवाई, 5 बच्चे कराए गए मुक्त

Oplus_16908288

एएचटी थाना पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, बच्चों से काम कराने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

 

फिरोजाबाद, 18 अगस्त 2026।

बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजाबाद में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी एएचटी के पर्यवेक्षण में टीम ने पूर्व में की गई रेकी और सुरागरसी के आधार पर थाना उत्तर, थाना दक्षिण, रामगढ़ और टूंडला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

 

अभियान के दौरान सुहागनगर, भीमनगर, आकाशवाणी और झलकारी नगर सहित विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान कुल 5 बच्चे बाल श्रम करते पाए गए, जिन्हें टीम ने रेस्क्यू कर बाल श्रम से मुक्त कराया।

Oplus_16908288

मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने बाल श्रम उन्मूलन कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की। रेस्क्यू किए गए बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए बच्चों से दोबारा श्रम न कराने की चेतावनी दी गई।

 

कार्रवाई करने वाली टीम

 

– विपिन कुमार, थानाध्यक्ष थाना एएचटी

– उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, थाना एएचटी

– उपनिरीक्षक सुधीर सिंह, थाना एएचटी

– श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी

– श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनीष सिंह

 

Pink City Times | PCT News

बाल श्रम के खिलाफ अभियान जारी, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर पुलिस-प्रशासन की नजर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!