कांवड़ मार्ग पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
कांवड़ियों की सुविधा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, खाद्य सामग्री का किया वितरण; अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कांवड़ मार्ग पर डीएम-एसएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

कांवड़ियों की सुविधा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, खाद्य सामग्री का किया वितरण; अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फिरोजाबाद। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे ने रविवार, 16 अगस्त 2026 को थाना शिकोहाबाद एवं थाना जसराना क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर बनाए गए ड्यूटी प्वाइंट्स, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता तथा व्यवस्थाओं को भी परखा गया।

इस दौरान कांवड़ियों की सुविधा एवं सेवा के दृष्टिगत उन्हें खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।
फि
रोजाबाद पुलिस एवं प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
Pink City Times | PCT News




