Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लापरवाही पर डीएम सख्त, बैंकों को 72 घंटे का अल्टीमेटम

लीड बैंक SBI समेत खराब प्रदर्शन वाले बैंकों को कड़ी चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो बैंक प्रबंधकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लापरवाही पर डीएम सख्त, बैंकों को 72 घंटे का अल्टीमेटम

 

लीड बैंक SBI समेत खराब प्रदर्शन वाले बैंकों को कड़ी चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो बैंक प्रबंधकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

 

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना की बैंकवार प्रगति सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों पर कड़ा रुख अपनाते हुए तीन दिन यानी 72 घंटे के भीतर स्थिति सुधारने का अल्टीमेटम दिया।

 

बैठक में जनपद के सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के शाखा प्रबंधक और अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में प्रगति नहीं सुधरने पर संबंधित बैंक प्रबंधकों के खिलाफ प्रशासनिक एवं दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 

लीड बैंक SBI की खराब प्रगति पर डीएम नाराज

 

जिलाधिकारी ने लीड बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रगति पर विशेष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लीड बैंक होने के नाते SBI को योजना को आगे बढ़ाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन उसकी अपनी प्रगति संतोषजनक नहीं है।

 

डीएम ने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और योजना की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

644 ऋण आवेदन हुए निरस्त

 

समीक्षा में सामने आया कि बैंकों को कुल 1,279 आवेदन भेजे गए, जिनमें 357 आवेदन स्वीकृत हुए और 387 आवेदनों का ऋण वितरण किया गया। वहीं 644 आवेदन निरस्त किए गए।

 

जिलाधिकारी ने बड़ी संख्या में आवेदनों के निरस्त होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना ठोस और वैध कानूनी कारण के युवाओं के ऋण आवेदन निरस्त करना उचित नहीं है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आवेदनों की समीक्षा कर पात्र युवाओं को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

जनपद की उपलब्धि सिर्फ 20.37 प्रतिशत

 

योजना के तहत जनपद का वार्षिक लक्ष्य 1,900 निर्धारित किया गया है। जुलाई 2026 तक लक्ष्य 775 था, जबकि समीक्षा में जनपद की कुल उपलब्धि 20.37 प्रतिशत पाई गई, जिसे जिलाधिकारी ने बेहद असंतोषजनक बताया।

 

बैंकवार प्रगति

 

बैंक| वार्षिक लक्ष्य| स्वीकृति| वितरण| निरस्त| उपलब्धि

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया| 332| 63| 83| 179| 25%

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक| 307| 103| 99| 45| 32.25%

केनरा बैंक| 270| 46| 49| 41| 18.15%

पंजाब नेशनल बैंक| 241| 33| 32| 51| 13.28%

बैंक ऑफ बड़ौदा| 82| 12| 14| 49| 17.07%

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया| 84| 8| 9| 15| 10.71%

कुल| 1,900| 357| 387| 644| 20.37%

 

तीन दिन बाद फिर होगी समीक्षा

 

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र युवाओं के आवेदनों का तेजी से निस्तारण कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि तीन दिन बाद योजना की दोबारा समीक्षा की जाएगी। यदि इस अवधि में बैंकों की प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों एवं शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 

PCT News Digital | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!