शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, शटरिंग का काम करते समय हुआ हादसा
बिजली की तार हटाने के दौरान लगा करंट, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, शटरिंग का काम करते समय हुआ हादसा

बिजली की तार हटाने के दौरान लगा करंट, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फिरोजाबाद। जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के स्वामी नगर मोहल्ले में बुधवार को निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का कार्य करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, सौपाली (पुत्र राधेश्याम), निवासी मोहिनीपुर, थाना मक्खनपुर, स्वामी नगर स्थित एक मकान पर शटरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कार्य के समय बिजली की तार हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद साथी मजदूर और परिजन उसे तत्काल संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर शिकोहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट: कल्लू (मृतक का साथी)