क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पुलिस ने 151 गुम मोबाइल किए बरामद, करीब 30 ला

CEIR पोर्टल की शिकायतों पर सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अब तक 1,747 मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपे जा चुके हैं।

फिरोजाबाद पुलिस ने 151 गुम मोबाइल किए बरामद, करीब 30 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए

CEIR पोर्टल की शिकायतों पर सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अब तक 1,747 मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपे जा चुके हैं।

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत (नोडल CEIR), अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध सुश्री चंचल त्यागी के नेतृत्व में चलाया गया। सर्विलांस सेल ने थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद के विभिन्न थानों और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का सत्यापन किया और मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, जनपद फिरोजाबाद में अब तक CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 1,747 गुम मोबाइल विभिन्न जनपदों एवं राज्यों की पुलिस के सहयोग से बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बरामद मोबाइल कंपनियों का विवरण

वीवो – 48

रीयलमी – 24

ओप्पो – 19

सैमसंग – 17

रेडमी – 13

टेक्नो – 9

मोटोरोला – 9

पोको – 3

इनफिनिक्स – 3

आईक्यू – 2

वनप्लस – 2

लावा – 1

नथिंग – 1

CEIR पोर्टल क्या है?

भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर कोई भी नागरिक अपना मोबाइल फोन गुम होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत के आधार पर पुलिस मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद करने का प्रयास करती है और मिलने पर वास्तविक स्वामी को वापस सौंपती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!