यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कस्तूरबा गांधी व सर्वोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

साफ-सफाई, पठन-पाठन और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर जताई खुशी, प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन के दिए निर्देश

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कस्तूरबा गांधी व सर्वोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

Oplus_16908288

साफ-सफाई, पठन-पाठन और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर जताई खुशी, प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन के दिए निर्देश

 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का गहन निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं और जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र निरंतर मेहनत और अनुशासन है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करने और उसे पूरा करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समय एक अमूल्य संपत्ति है, जो एक बार निकल जाने के बाद वापस नहीं आता। इसलिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को पढ़ाई के लिए नियमित टाइम-टेबल बनाकर उसका ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों की प्रगति के लिए शासन हर स्तर पर सहयोग कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने विद्यालयों में साफ-सफाई, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा भोजन (मेस/मिड-डे मील) की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के बेहतर परीक्षा परिणामों और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रशासन को भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!