क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर नानक वाली गली से गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया आरोपी

फिरोजाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर नानक वाली गली से गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया आरोपी

फिरोजाबाद, 01 अगस्त 2026।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज पुत्र करन, निवासी स्वर्ग आश्रम के पास वाली गली, छारबाग, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद को नानक वाली गली स्थित एक बिजली के खंभे के पास से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में मु0अ0सं0 801/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!