Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

थाना सिरसागंज में 42 आबकारी मामलों की जब्त शराब का कराया गया विधिवत निस्तारण

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 527 पौआ देशी शराब और 272 लीटर कच्ची शराब की गई विनष्ट, अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

थाना सिरसागंज में 42 आबकारी मामलों की जब्त शराब का कराया गया विधिवत निस्तारण

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 527 पौआ देशी शराब और 272 लीटर कच्ची शराब की गई विनष्ट, अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना सिरसागंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े 42 मामलों में जब्त की गई अवैध शराब का नियमानुसार निस्तारण कराया। यह कार्रवाई माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद के 30 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, निस्तारित किए गए मामलों में वर्ष 2025 के 31 तथा वर्ष 2026 के 11 अभियोग शामिल हैं। इन सभी मामलों से संबंधित कुल 527 पौआ देशी शराब एवं 272 लीटर कच्ची देशी शराब को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया।

निस्तारण की पूरी कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सिरसागंज सुश्री चंचल त्यागी एवं तहसीलदार सिरसागंज सुश्री कीर्ति चौधरी की उपस्थिति में कराई गई। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में जब्त माल के समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण के लिए अभियान लगातार जारी है, जिससे लंबित मामलों का निष्पादन तेज गति से किया जा सके।

निस्तारण में शामिल प्रमुख अधिकारी

क्षेत्राधिकारी सिरसागंज सुश्री चंचल त्यागी

तहसीलदार सिरसागंज सुश्री कीर्ति चौधरी

प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसागंज श्री अनिल कुमार सिंह

एचएम माल विजयभान सिंह, थाना सिरसागंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!