Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल पर गंभीर आरोप, मासूम की आंख में पेंसिल घोंपने और दूसरे छात्र की पिटाई का केस दर्ज

चार वर्षीय बच्चे की आंख का एम्स में हुआ ऑपरेशन, बड़े भाई के कान में चोट का भी आरोप; निदेशक, मैनेजर और दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल पर गंभीर आरोप, मासूम की आंख में पेंसिल घोंपने और दूसरे छात्र की पिटाई का केस दर्ज

Oplus_16908288

चार वर्षीय बच्चे की आंख का एम्स में हुआ ऑपरेशन, बड़े भाई के कान में चोट का भी आरोप; निदेशक, मैनेजर और दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जनपद के कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। थाना उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर थाना उत्तर पुलिस ने स्कूल के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा तथा शिक्षिकाओं काजल और योगेंद्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

पीड़ित पिता मनोज कुमार का आरोप है कि उनका चार वर्षीय बेटा अनमोल, जो विद्यालय में एलकेजी का छात्र है, 6 जुलाई को कक्षा के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के अनुसार, शिक्षिका काजल द्वारा कथित रूप से पेंसिल लगने से बच्चे की आंख में गंभीर चोट आई। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे नई दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया, जहां 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। परिवार ने स्कूल के मैनेजर विश्वनाथ शर्मा पर भी बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Oplus_16908288  बच्चों के पिता मनोज

शिकायत में यह भी कहा गया है कि छोटे बेटे के इलाज के दौरान परिवार को जानकारी मिली कि विद्यालय में पढ़ने वाले उनके बड़े बेटे आर्यन के साथ भी कथित रूप से शिक्षिका योगेंद्री ने मारपीट की थी। आरोप है कि इस घटना में आर्यन के कान में गंभीर चोट आई और उसके कान से खून निकलने लगा।

Oplus_16908288 बच्चों की मां                                   पीड़ित पिता का कहना है कि दोनों घटनाओं की सच्चाई जानने के लिए उन्होंने विद्यालय प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट होने की बात कहकर उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया। साथ ही विद्यालय के निदेशक पर अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
Oplus_16908288

थाना उत्तर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर स्कूल के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा तथा शिक्षिकाओं काजल और योगेंद्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

(नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और पुलिस में दर्ज मुकदमे के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है। विद्यालय प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!