Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मोमिन नगर में जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम पर विकास की अनदेखी के आरोप

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने क्षेत्र का किया दौरा, बारिश में घरों तक भर रहा पानी, कई परिवारों ने घरों पर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है'; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मोमिन नगर में जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर निगम पर विकास की अनदेखी के आरोप

Oplus_16908288

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने क्षेत्र का किया दौरा, बारिश में घरों तक भर रहा पानी, कई परिवारों ने घरों पर लिखा ‘यह मकान बिकाऊ है’; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 63 के मोमिन नगर और नई आबादी क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव, जाम नालियों और बदहाल गलियों की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने लगातार दूसरे दिन क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

Oplus_16908288

चांद कुरैशी ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान पूरी बस्ती जलमग्न हो जाती है। नालियां जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिसके कारण गलियां तालाब जैसी दिखाई देती हैं। कई घरों में बारिश का पानी कमरों तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।

Oplus_16908288

क्षेत्रवासियों का कहना है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई लोगों ने अपने घरों के बाहर “यह मकान बिकाऊ है” तक लिखवा दिया है। उनका आरोप है कि लगातार जलभराव, गंदगी औरप्रशासनिक अनदेखी से तंग आकर लोग अपना घर छोड़ने और मकान बेचने तक को मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि जलभराव का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है,

Oplus_16908288

जबकि कई परिवार बारिश के दौरान घरों में ही कैद होकर रह जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम में कई बार शिकायतें देने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर निगम और महापौर पर नई आबादी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के दावों के बावजूद क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलनिकासी, सड़क और नालियों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता युवा कांग्रेस के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

Oplus_16908288

इस दौरान पूर्व कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद फहीम, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद अकरम, शोएब खान, रिजवान अंसारी, हाफिज मोहम्मद याकूब, सीमा परवीन, जरीना बेगम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

(नोट: समाचार में लगाए गए आरोप संबंधित पक्षों के हैं। नगर निगम या महापौर का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!