Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

घर में घुसे सांप ने 16 वर्षीय किशोरी को डसा, परिजनों ने सांप मारकर बनाया वीडियो

फिरोजाबाद के नगला भदा गांव में सुबह हुई घटना, घायल किशोरी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, उपचार जारी

घर में घुसे सांप ने 16 वर्षीय किशोरी को डसा, परिजनों ने सांप मारकर बनाया वीडियो

फिरोजाबाद के नगला भदा गांव में सुबह हुई घटना, घायल किशोरी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, उपचार जारी

फिरोजाबाद।

जनपद फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत कुर्रीकूपा के पास स्थित गांव नगला भदा में गुरुवार सुबह एक सांप के घर में घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। घर के अंदर मौजूद 16 वर्षीय किशोरी रचना, पुत्री वीरपाल, को सांप ने पैर में डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे घर में करीब एक हाथ लंबा सांप घुस आया। इसी दौरान सांप ने किशोरी रचना के पैर में काट लिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर मार डाला। इसके बाद परिजनों ने मृत सांप का वीडियो भी बनाया।

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल किशोरी को सरकारी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल किशोरी की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना की जानकारी किशोरी के चाचा ने मीडिया को दी। गांव में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!