क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों को वितरित किए फल

जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, अधिकारियों से की समीक्षा

डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों को वितरित किए फल

जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, अधिकारियों से की समीक्षा

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उनकी समस्याओं तथा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी जेल प्रशासन से प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहां भर्ती मरीजों से उनकी बीमारी एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती बंदियों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।

डीएम एवं एसएसपी ने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अमित चौधरी, जेलर विकास कटियार तथा डिप्टी जेलर बसंत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!