Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: पीपल नगर में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे समाजसेवी रोहित कुमार शंखवार, आचार्य व संतों का किया सम्मान

वार्ड-12 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ का किया नमन, धर्म, ज्ञान और समाजसेवा का दिया संदेश

फिरोजाबाद: पीपल नगर में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे समाजसेवी रोहित कुमार शंखवार, आचार्य व संतों का किया सम्मान

वार्ड-12 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ का किया नमन, धर्म, ज्ञान और समाजसेवा का दिया संदेश

फिरोजाबाद।

शहर के वार्ड संख्या-12 स्थित पीपल नगर में सोमवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वरिष्ठ समाजसेवी रोहित कुमार शंखवार ने पहुंचकर व्यासपीठ को नमन किया तथा कथा वाचक आचार्य एवं उपस्थित संत-महात्माओं का पुष्पमाला और पटका पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित कुमार शंखवार ने कहा कि समाज में धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता, सेवा और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि समाजसेवा उनके जीवन का उद्देश्य है और जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करना उनका दायित्व है। हाल ही में उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई बहनों के कन्यादान में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी जरूरतमंद को उनकी आवश्यकता होगी, वह हरसंभव सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर नरेंद्र कुमार शंखवार, आलोक कुमार, अमन कुमार, विवेक कुमार, मोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!