Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: रसूलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी का ई-रिक्शा व चार्जर का सामान बरामद

मुखबिर की सूचना पर आकलपुर रोड से गिरफ्तारी, चोरी में इस्तेमाल और चोरी किया गया सामान पुलिस ने किया बरामद

फिरोजाबाद: रसूलपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, चोरी का ई-रिक्शा व चार्जर का सामान बरामद

 

मुखबिर की सूचना पर आकलपुर रोड से गिरफ्तारी, चोरी में इस्तेमाल और चोरी किया गया सामान पुलिस ने किया बरामद

 

फिरोजाबाद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी का ई-रिक्शा, ई-रिक्शा चार्जर का सामान तथा दो स्पीकर बरामद किए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आकलपुर रोड के पास कार्रवाई की। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमा संख्या 392/2026 से संबंधित दो आरोपियों समीर पुत्र शम्मी खां निवासी मदरिया बस्ती, शांति नगर तथा आसिफ पुत्र नासिर निवासी ईदगाह रोड, थाना रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक ई-रिक्शा, ई-रिक्शा चार्जर का सामान (बड़ा इन्वर्टर, छोटा इन्वर्टर एवं ट्रांसफार्मर) तथा दो स्पीकर बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध इसी मुकदमे में कार्रवाई दर्ज है। मामले की विवेचना एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

बरामदगी:

 

– एक ई-रिक्शा

– ई-रिक्शा चार्जर का सामान (बड़ा इन्वर्टर, छोटा इन्वर्टर एवं ट्रांसफार्मर)

– दो स्पीकर

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार सहित थाना रसूलपुर पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!