Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

कोबरा के डंसने से युवक की बिगड़ी हालत, सांप को डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माली पट्टी गांव की घटना, उपचार के दौरान डॉक्टरों की निगरानी में युवक

कोबरा के डंसने से युवक की बिगड़ी हालत, सांप को डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन

Oplus_16908288

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माली पट्टी गांव की घटना, उपचार के दौरान डॉक्टरों की निगरानी में युवक

Oplus_16908288

फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव माली पट्टी में शनिवार सुबह एक युवक को कोबरा सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि पहचान के लिए परिजन कोबरा सांप को भी पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर अस्पताल साथ ले गए।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, माली पट्टी निवासी सुनील कुमार पुत्र ओमवीर सिंह शनिवार सुबह घर के बाहर बस (वाहन) के पास रखे कपड़े निकालने गया था। इसी दौरान बक्से के नीचे छिपे कोबरा सांप ने अचानक उसके हाथ पर डंस लिया। सांप के काटते ही सुनील की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया और घायल सुनील को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

परिजनों का कहना है कि सांप की सही पहचान और उपचार में सुविधा के उद्देश्य से वे उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!