Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: माँ से विवाद के बाद युवक ने नहर में लगाई छलांग, दूसरे दिन भी तलाश जारी

नहर पुल पर मिली शर्ट से हुई पहचान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश

फिरोजाबाद: माँ से विवाद के बाद युवक ने नहर में लगाई छलांग, दूसरे दिन भी तलाश जारी

Oplus_16908288

 

नहर पुल पर मिली शर्ट से हुई पहचान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश

Oplus_16908288

फिरोजाबाद | शिकोहाबाद

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक के कथित रूप से नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान दिनेश पुत्र अशर्फी लाल, निवासी शंकरपुरी, शिकोहाबाद के रूप में हुई है। घटना के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है और दूसरे दिन भी उसकी तलाश जारी है।

परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले दिनेश का किसी बात को लेकर अपनी माँ से विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गया और रेलवे स्टेशन रोड स्थित नहर पुल पर पहुंचकर कथित रूप से नहर में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब नहर पुल पर दिनेश की शर्ट मिली। परिजनों ने शर्ट के आधार पर उसकी पहचान की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।

फिलहाल युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर नहर में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बाइट: उदल सिंह (युवक का भाई)

नोट: पुलिस की ओर से युवक के नहर में कूदने की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!