Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

मोड़ा कनेटा पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव व महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में पहुंचे थे कार्यकर्ता

फिरोजाबाद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

मोड़ा कनेटा पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव व महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में पहुंचे थे कार्यकर्ता

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम के दौरान बुधवार को उस समय हल्का तनाव का माहौल बन गया, जब जिला मुख्यालय की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मोड़ा कनेटा के समीप रोक लिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने के लिए जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस और प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस और विरोध प्रदर्शन चलता रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस नेताओं से महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे विभिन्न जनसमस्याओं और अपने मांगपत्र को राज्यपाल तक पहुंचाने के उद्देश्य से ज्ञापन देने आए थे। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को राज्यपाल तक पहुंचाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!