Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल; अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद, यूपी-मध्य प्रदेश में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज

फिरोजाबाद: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Oplus_16908288

 

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल; अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद, यूपी-मध्य प्रदेश में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज

Oplus_16908288

फिरोजाबाद।

फिरोजाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Oplus_16908288

पुलिस के मुताबिक थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस पर फायरिंग के मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता अपने क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने घायल बदमाश को सुरक्षा के बीच अस्पताल भेजा है।

पुलिस के अनुसार, सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिरोजाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुरैना और भिंड जिलों से भी वह इनामी घोषित है।

Oplus_16908288

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!