फिरोजाबाद में आबकारी विभाग की सघन जांच, देशी व कंपोजिट शराब दुकानों का किया निरीक्षण
दुकानों पर साफ-सफाई, सीसीटीवी, 100% पीओएस मशीन से बिक्री और निर्धारित मूल्य पर मदिरा विक्रय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद में आबकारी विभाग की सघन जांच, देशी व कंपोजिट शराब दुकानों का किया निरीक्षण

दुकानों पर साफ-सफाई, सीसीटीवी, 100% पीओएस मशीन से बिक्री और निर्धारित मूल्य पर मदिरा विक्रय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद।
जनपद फिरोजाबाद में आबकारी विभाग ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को फुटकर देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के क्रम में उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई।
निरीक्षण के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 टूण्डला ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को दुकान एवं कैंटीन परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरापान नहीं होने देने तथा उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी लाइसेंसधारी दुकानों पर मदिरा की बिक्री केवल शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
— पिंक सिटी टाइम्स (PCT News)




