Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: नगला खंगर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी, नानेमऊ चौराहे से दबोचा

BNS की धाराओं में दर्ज मुकदमे का आरोपी था फरार, पुलिस ने अभियान के दौरान की गिरफ्तारी

फिरोजाबाद: नगला खंगर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी, नानेमऊ चौराहे से दबोचा

 

BNS की धाराओं में दर्ज मुकदमे का आरोपी था फरार, पुलिस ने अभियान के दौरान की गिरफ्तारी

फिरोजाबाद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 71/2026 में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नगला खंगर पुलिस ने मंगलवार को नानेमऊ चौराहे पर घेराबंदी कर बल्लभ पुत्र विश्मबर, निवासी गढ़ी दानसहाय, थाना नसीरपुर, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना नगला खंगर में मु0अ0सं0 71/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार

उपनिरीक्षक विवेक कुमार शर्मा

आरक्षी लाल बहादुर शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!